RRB NTPC Result: रेल मंत्रालय ने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट (RRB NTPC Result) को लेकर उठ रहे सवालों पर कुछ दिन पहले अपना स्पष्टीकरण दिया था। रेल मंत्रालय ने कहा था कि नतीजों (RRB NTPC Result) की घोषणा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ही की गई है। अब इस मामले में पटना वाले खान सर ने ट्वीट किया है। खान सर ने अपने ट्वीट में रेल मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बारे में विद्यार्थियों का ध्यान आकृष्ट करवाया है।
RRB NTPC Result: खान सर बोले- फिजिकल Protest के अलावा कोई रास्ता नहीं
खान सर ने ट्वीट में लिखा है कि एनटीपीसी का एग्जाम देने वाले छात्र-छात्रा नोटिफिकेशन के इस भाग को भूलना नहीं, सभी एनटीपीसी के विद्यार्थियों को इस धांधली के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी RRB NTPC का रिजल्ट देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। अब इन पीड़ित युवाओं के लिए फिजिकल Protest के अलावा कोई रास्ता इनको लाइन पर नही ला सकता | गौरतलब है कि 35000 से ज्यादा ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 14 जनवरी को की गई थी। जिसके बाद कई उम्मीदवारों ने रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। जिसे लेकर 30 लाख से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं।
RRB NTPC Result: रेल मंत्रालय ने दिया था स्पष्टीकरण
इस विवाद पर रेल मंत्रालय का कहना है कि सीबीटी 2 के लिए सभी ग्रुप की परीक्षा अलग होगी। जिसमें कठिनाई स्तर पदों के लेवल के अनुसार होगा। ऐसे में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। रेल मंत्रालय ने कहा कि यह कभी भी नहीं कहा गया था कि CBT 2 के लिए 7 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एक ही उम्मीदवार को पात्रता के आधार पर कई लेवल के लिए चयनित किया जा सकता है।
रेल मंत्रालय ने साफ-साफ कहा है कि नोटिफिकेशन के पैराग्राफ 13 के अनुसार ही रिक्त पदों की संख्या से कुल 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जारी रिजल्ट में 7 लाख रोल नंबर चयनित हैं। जो कि 35000 पदों का 20 गुना है।
ये भी पढ़ें: