Rajasthan News: आज एक बार फिर से #ANM_GNM2013_को_नियुक्ति_दो के साथ ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। सात साल बाद भी पूरी भर्ती नहीं की गई है। कोरोना काल में Paramedical Staff की कमी को पूरा करने के लिए सरकार अन्य भर्तियों के संबंध में निर्णय ले रही है लेकिन अब तक उनकी भर्तियों को पूरा नहीं किया गया है।
क्या है 2013 भर्ती का पूरा मामला?
Rajasthan Medical Department में Nursing Grade 2 के लिए 15 हजार 773 पद और Female Health Worker के लिए 12 हजार 278 पदों के लिए नियुक्तियां जारी की गई थीं। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों को भी Verify तक किया जा चुका था।लेकिन उसके बाद से ही यह मामला कोर्ट में चला गया है।
सरकार ने वर्ष 2016 में कुछ पदों के लिए नियुक्तियां तो दे दी थीं लेकिन फिर भी कई लोग नौकरी से वंचित रह गए थे। उनको इतने सालों के बाद भी नौकरी नहीं मिली है। अब Nursing Grade 2 के 4,514 पद और Female Health Worker के 6,719 पदों पर वंचित रहे उम्मीदवार नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। कई बार सांसदों को पत्र तक लिखा जा चुका है। उम्मीदवार एक लंबे समय से भर्ती के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लग रही है।
ट्विटर पर एक बार फिर कर रहा Trend
एक बार फिर से ट्विटर के माध्यम से वंचित उम्मीदवार नियुक्तियों की मांग कर रहे हैं। अब तक #ANM_GNM2013_को_नियुक्ति_दो hashtag के साथ लगभग 600 से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं। इसके लिए वंचित उम्मीदवारों ने पहले भी कई बार ट्विटर पर अभियान चलाया था। इससे पहले भी मई 2020 में #anm_gnm2013_को_नियुक्ति_दो के साथ ट्विटर पर अभियान चलाया गया था।
यह भी पढ़ें:
Kalicharan Maharaj को 24 घंटे के भीतर कोर्ट में किया जाएगा पेश, Twitter पर उठी रिहाई की मांग