NVS Admission 2022: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होग। बची हुई सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा।

NVS Admission 2022 Exam Pattern
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2022 में MCQ वाले 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें Maths, General Science, English और Hindi विषय के 8वीं कक्षा के स्तर वाले सवाल होंगे। इसमें English के 15 अंक, Hindi के 15 अंक, Maths के 35 अंक और Science के 35 अंकों के सवाल होंगे। परीक्षा के लिए छात्रों को 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए 50 मिनट अधिक समय दिया जाएगा। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा की परीक्षा का आयोजन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

NVS Admission 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JNVST Admit Card 2022 Class 9” लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां आप Registration Number और Date Of Birth दर्ज कर Login करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

Admit Card पर होगी ये जानकारियां
Admit Card पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। सभी छात्र अपने Admit Card पर यह जानकारियां जांच कर लें।
- Name
- Roll Number
- Date Of Birth
- Gender
- Guardian’s Name
- Exam Center
- Exam Date, Day And Time
- Photo Of Candidate
संबंधित खबरें:
CMAT 2022 की परीक्षा 9 अप्रैल को होगी आयोजित, जारी है आवेदन प्रक्रिया
CBSE Term-II Exam Date Sheet की गई जारी, यहां देखें 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखें