NEET PG Counselling 2021 Round 2 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। NEET PG Counselling 2021 Round 2 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी से शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 7 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को MCC Counselling प्रक्रिया के दौरान NBE वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन पत्र में दिए गए Email ID और Mobile Number का ही उपयोग करना होगा।

NEET PG Counselling 2021 Round 2 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
चरण-1. सबसे पहले उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
चरण-2. होमपेज पर “PG Counselling” या “UG Counselling” पर क्लिक करें।
चरण-3. अब “Registration” लिंक पर क्लिक करें।
चरण-4. इसके बाद मांगी जा रही सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और रजिस्टर करें।
चरण-5. अब Login कर के अपना Application Form भरें।
चरण-6. इसके बाद सभी मांगी गई दस्तावेजों की Scanned Copy अपलोड करें।
चरण-7. अब अपना Registration Fees जमा करें और अपने फॉर्म को Verify कर के “Submit” पर क्लिक करें।
चरण-8. अंत में अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के उसका Print Out निकलवा लें।

7 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी 4 फरवरी, 2022 से 7 फरवरी, 2022 तक NEET PG Counselling 2021 Round 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद 12 फरवरी, 2022 को आवंटित सीटों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 13 फरवरी, 2022 से 19 फरवरी, 2022 के बीच ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में अपने कालेज में रिपोर्ट करना होगा।

4 राउंड में आयोजित हो रही है Counselling
इसी साल पहली बार, MCC ने MD और MS सीटों में एडमिशन लेने वाले UG Candidates को हाइब्रिड मोड में कालेजों में रिपोर्ट करने की अनुमति दी है। साथ ही, इस बार MCC NEET PG Counselling के लिए दो की बजाय 4 राउंड कराए जा रहे हैं। इसमें AIQ Round 1, AIQ Round 2, AIQ Mop-up Round और AIQ Stray Vacancy Round शामिल है। वहीं, Counselling Schedule से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करते रहे।
संबंधित खबरें:
- NEET-PG counselling 2021: सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को बताया उचित, कहा- सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण जरूरी
- NEET UG 2021 Counselling Schedule किया गया जारी, यहां जानें क्या है पूरा Schedule