NEET PG Counselling 2021 Merit List: MCC के Official Schedule के अनुसार आज यानी 22 जनवरी, 2022 को PG Counselling 2021 के पहले राउंड के परिणामों की घोषणा की जाएगी। जिन छात्रों ने इसमें आवेदन किया था, वह MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET PG Counselling 2021 Merit List को चेक कर पाएंगे।

28 जनवरी को दूसरा राउंड
MCC द्वारा जारी किए गए Merit List में चयनित छात्रों का नाम और उन्हें Allot किए गए कॉलेज की जानकारी दी जाएगी। जिन छात्रों को MCC की ओर से NEET PG Counselling 2021 के पहले राउंड के तहत Merit List में मेडिकल कॉलेजों में Seat Allot की गयी है, उन्हें 28 जनवरी, 2022 को उस कॉलेज में पहुंचना होगा।

ऐसे चेक करें NEET PG Counselling 2021 Merit List
चरण-1. सबसे पहले छात्र को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
चरण-2. होम पेज पर “PG Medical Counselling” के लिंक पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
चरण-3. अब “NEET PG 2021 Seat Allotment Results” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण-4. इसके बाद मांगी जा रही सभी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर आदि को भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
चरण-5. अंत में अगर सूची में आपका नाम है तो अपने Allotment Letter को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका Print Out निकलवा लें।
यह भी पढ़ें:
NEET-PG Counselling 2021 का इंतजार हुआ खत्म, बुधवार से होगी शुरुआत