MPPSC जल्‍द निकालने जा रहा कई पदों पर भर्ती, पूरी खबर पढ़िये यहां

MPPSC: भर्ती अभियान के जरिए लगभग 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन एवं अन्य पद भी शामिल हैं।

0
151
MPPSC top News on Job
MPPSC top News on Job

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्‍य में अलग-अलग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी।इससे पूर्व एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार राज्य में कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी, जोकि 09 मई 2023 तक चलेगी।
भर्ती अभियान के जरिए लगभग 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन एवं अन्य पद भी शामिल हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री होनी अनिवार्य है।

MPPSC मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग।
मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग।

MPPSC: आयु सीमा यहां जानें

MPPSC: इन पदों पर इच्‍छुक उम्‍मीदवार की न्‍यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्मीदवारों के चयन के लिए वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर उम्‍मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

MPPSC: यहां जानें सैलरी

MPPSC: विभिन्‍न पदों पर चयनित अभ्‍यर्थियों को मासिक 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भुगतान शुल्क में छूट है।इन उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अप्रैल 2023 से लेकर 9 मई 2023 के बीच आधिकारिक साइट पर जाकर mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित खबरें