KCET 2021 ROUND-2 के सीट आवंटन का परिणाम जल्द जारी करने वाली है। KCET यानि कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Karnataka Common Entrance Test) या कर्नाटक सीईटी है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KAE,Karnataka Examination Authority) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, वास्तुकला, कृषि, फार्मेसी और अन्य पाठ्यक्रमों के क्षेत्र में प्रवेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। परिणाम की तारिख की घोषणा उसने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर की है।
16 दिसम्बर तक हो जाएगी पूरी प्रक्रिया समाप्त
हालांकि KCET 2021 ROUND 1 का परिणाम पहले नवंबर के महीने में प्रकाशित कर दिया गया था। KCET 2021 ROUND 2 सीट आवंटन परिणाम 10 दिसंबर, 2021 को KEA (Karnataka Examination Authority)द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। आवेदक इसकी आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पहले व दूसरे चरण के उम्मीदवारों को 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 2021 तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा और प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। आवेदक को आवंटित किए गए कॉलेज की जानकारी अंतिम तिथि, 16 दिसंबर 2021 तक बता दी जाएगी।
ऐसे देखें अपने KCET 2021 ROUND 2 का परिणाम
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (), kea.kar.nic.in पर जाएं।
चरण 2: नवीनतम घोषणा के अनुभाग पर दूसरी सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी।
चरण 4: आवश्यक विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
यहाँ से देखें परिणाम अपना परिणाम
https://cetonline.karnataka.gov.in/kea/