
JNU UG Admission 2022: आज जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अंडरग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए JNU UG CUET मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एडमिशन के लिए जारी पहली यूजी मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in और jnu.ac.in पर विजिट करना होगा। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन के लिए आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि, जेएनयू द्वारा मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के समय की जानकारी साझा नहीं की गई है।

जेएनयू ने यूजी एडमिशन की प्रक्रिया 27 सितंबर को शुरू कर दी थी और इसकी आखिरी तारीख 12 अक्टूबर थी। वहीं, मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही सीट ब्लॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। सभी छात्रों का एडमिशन इसी सूची के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को सीट ब्लॉक करने की आखिरी तारीख का ध्यान रखना होगा।
JNU UG Admission 2022: ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
- फर्स्ट मेरिट लिस्ट- 17 अक्टूबर
- सीटों की ब्लॉकिंग- 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर
- सेकंड मेरिट लिस्ट- 22 अक्टूबर (अस्थाई)
- सीटों की ब्लॉकिंग- 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर
- थर्ड मेरिट लिस्ट- 27 अक्टूबर अस्थाई)
- सीटों की ब्लॉकिंग- 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर

JNU UG Admission 2022: 19 अक्टूबर तक कर सकते हैं सीट ब्लॉक
पहली मेरिट सूची में जिन छात्रों का नाम आया है उन सभी छात्रों को निर्धारित समय के भीतर ही अपना सीट ब्लॉक करना होगा। मेरिट लिस्ट जारी होते ही सभी छात्र सीट ब्लॉक कर सकेंगे और इसकी आखिरी तारीख 19 अक्टूबर हैं। वहीं, आपको बता दें, एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
संबंधित खबरें:
Delhi University की ओर से जारी किया गया यूजी कोर्स के पहले साल का कैलेंडर, यहां देखें पूरी डिटेल्स