IIT JAM Result 2022: बिहार के सूरज कुमार ने आईआईटी जैम में 54वां स्थान प्राप्त किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि कई बच्चों ने इस तरह का कमाल कर दिखाया है तो सूरज की कहानी में ऐसा खास क्या है? तो आपको बता दें कि सूरज बिहार के नवादा जिले में जेल (Bihar Nawada Jail) में हत्या के आरोप के चलते बंद हैं। लेकिन जेल में रहते हुए सूरज ने आईआईटी जैम परीक्षा (IIT JAM) सिर्फ पास ही नहीं की बल्कि ऑल इंडिया रैंक में 54वां स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institutes of Technology- आईआईटी) द्वारा मास्टर डिग्री कोर्से में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

IIT JAM Result 2022: हत्या के आरोप में जेल में बंद सूरज
सूरज बिहार के मोसमा गांव का रहने वाला है। सूरज को 17 अप्रैल 2021 से ही जेल में बंद किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2021 में मोसमा गांव में एक नाले के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें संजय यादव नाम के एक युवक की मौत के बाद सूरज समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तभी से सूरज को जेल में रहकर पढ़ना पड़ा था।
आईआईटी जैम 2022 रिजल्ट की घोषणा 17 मार्च 2022 को की गई थी। जिसके बाद आईआईटी के ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर आईआईटी जैम स्कोरकार्ड (IIT JAM Score card 2022) 21 मार्च 2022 को अपलोड किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, सूरज राजस्थान के कोटा (Kota Rajasthan) में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करता था। जेल जाने के बाद भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी और परीक्षा दी और 100 में से 50.33 अंक प्राप्त कर 54वां रैंक हासिल किया।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
- NIOS Admit Card: कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
- HBSE Board Exam 2022: हरियाणा बोर्ड परीक्षा की संशोधित डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल