HP Board 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट आज सुबह 11 बजे के बाद जारी किया गया है। स्टूडेंट्स अब हिमाचल प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर आप अपना रोल नंबर डाल कर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस बार HPBOSE 12वीं की परीक्षा में करीब 103928 छात्र शामिल हुए हैं।
HP Board 12th Result 2023: इस तरह करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर जाकर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा।
HP Board 12th में कॉमर्स स्ट्रीम से वृंदा ठाकुर ने टॉप किया है। वह 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में तनिजा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 105369 थी वहीं पास हुए कुल छात्रों की संख्या 83418 रही।
संबंधित खबरें…
Delhi में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर एक बार फिर केंद्र का कब्जा, AAP ने जताई नाराजगी