
COMEDK UGET Result 2022: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग कोर्स (UGET) 2022 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट comedk.org. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना COMEDK यूजरआईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे चेक करें COMEDK UGET Result 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org. पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

आपको बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 19 जून को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को BE और BTech में एडमिशन ले सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें:
CLAT Result 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2022 के नतीजे जारी, इन स्टेप्स के ज़रिए चेक करें रिजल्ट
CLAT 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें Details