Chandrayaan-3: बीते 40 दिनों बाद देश का सपना पूरा होने जा रहा है।चंद्रयान-3 लंबी यात्रा पूरी करने के बाद आज चंद्रमा की सतह पर इतिहास रचने जा रहा है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट के करीब चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार चंद्रयान-3 तय समय पर ही अपना मिशन पूरा कर लेगा।चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा- चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को खुश आमदीद कहने और शुभकामनाएं देने के लिए पंजाब तैयार है।इसके साथ ही प्रदेश के स्कूलों के कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।दूसरी तरफ हरियाणा सरकार आज पहली बार शाम को 1 घंटे के लिए स्कूल खोलेगी। इस बाबत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
Chandrayaan-3: पंजाब के स्कूलों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

Chandrayaan-3: हरजोत सिंह बैंस ने आगे लिखा कि- अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सालों और दिन रात की मेहनत बदौलत चंद्रयान-3 इसरो श्री हरीकोटा से 14 जुलाई को रवाना हुआ था। कल 23 अगस्त 2023 को शाम 5:00 बजे के बाद लैंडर चांद पर धरातल पर लैंड होगा. चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग को खुश आमदीद कहने और शुभकामनाएं देने के लिए कल पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में इस ऐतिहासिक पल को दर्शाने वाले पोस्टर,पेंटिंग्स और क्विज मुकाबले करवाए जाएंगे।
Chandrayaan-3: हरियाणा में आज शाम को भी खुलेंगे स्कूल
Chandrayaan-3: हरियाणा में आज यानी बुधवार को पहली बार शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाने के लिए कहा गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने भी प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे है। शाम को 5 बजे से 6 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये हमारे देश के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है, जिसकी बदौलत बड़ी सफलता मिलने जा रही है। पूरी दुनिया आज भारत की उपलब्धि को देखने वाली है तो हम चाहते हैं हमारे बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें।
संबंधित खबरें
- Chandrayaan-3 की सफलता के लिए वैष्णोदेवी से लेकर ईदगाह में पूजा और दुआओं का दौर जारी
- Chandrayaan -3 भारत जल्द ही रखेगा चांद पर कदम, लैंडिंग से कुछ ही घंटों की दूरी शेष, Mission Moon में अब तक हुए पूरे अपडेट जानिए यहां