CBSE Class 12th Result: CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। Central Board Of Secondary Exam (CBSE) की ओर से 11 मार्च की रात को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जा सकता है। इसी दौरान छात्रों के बीच एक नोटिस वायरल हो रहा था जिसमें लिखा है कि रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे तक जारी किया जाएगा। इस नोटिस को लेकर CBSE ने सफाई पेश की है।

CBSE Class 12th Result: वायरल हो रहे फर्जी नोटिस
CBSE Class 12th Result: 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद लगातार छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी नोटिस और खबरें वायरल होने लगी हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई ने रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है।

CBSE Class 12th Result: CBSE की ओर से किया गया ट्वीट
सीबीएसई ने हाल ही में ट्वीट कर एक बयान जारी किया है। इस बयान में सीबीएसई ने वायरल हो रहे नोटिस के मामले पर सफाई दी है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 12वीं कक्षा के टर्म- I के रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करते रहें।
CBSE Term-II Exam Date Sheet Class 12
Date | Subject |
April 26, 2022 | Entrepreneurship and Beauty and Wellness |
May 2, 2022 | Hindi Electives Hindi Core |
May 6, 2022 | Sociology |
May 7, 2022 | Chemistry |
May 13, 2022 | English Elective, English Corps |
May 17, 2022 | Business Studies, Business Administration |
May 18, 2022 | Geography |
May 20, 2022 | Physics |
May 23, 2022 | Accountancy |
May 24, 2022 | Political Science |
May 28, 2022 | Economics |
May 30, 2022 | Biology |
June 7, 2022 | Mathematics, Applied Mathematics |
June 10, 2022 | History |
June 15, 2022 | Psychology |
संबंधित खबरें:
CBSE Term-II Exam Date Sheet की गई जारी, यहां देखें 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखें
CBSE 10th Class Term 1 Result देर रात को हुआ जारी, E- Mail से भेजा गया रिजल्ट