AWES Admit Card 2022: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। Army Welfare Education Society (AWES) ने देश के 136 Army Public School के रिक्त टीचिंग पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का AWES Admit Card 2022 जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे AWES की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर अपना AWES Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
19 और 20 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा
AWES द्वारा PGT, TGT और Primary Teacher के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन 19 और 20 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। वहीं, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से 30 जनवरी, 2022 तक चली थी।

Online Mode में होगी परीक्षा
AWES द्वारा Written Exam का आयोजन Computer Based Test (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस Screening Exam में हासिल किए गए स्कोर के आधार पर उम्मीदवार दूसरे चरण यानी Interview Round में शामिल हो सकेंगे। वहीं, तीसरे चरण में Teaching Skill और Computer Proficiency का पेपर आयोजित किया जाएगा।

तैयारी के लिए उपलब्ध कराई गया Mock Test
AWES द्वारा पहले चरण में Screening Exam की तैयारी के लिए Mock Test उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने User ID व Password के माध्यम से Exam Pattern देख सकते हैं।
AWES 2022 Important Dates
Events | Dates |
Starting Date Of Online Application | 07 January, 2022 |
Last Date Of Online Application | 28 January, 2022 |
Date Of AWES Admit Card 2022 Download | 10 February, 2022 |
Exam Date | 19 And 20 February, 2022 |
Result Declaration | 28 February, 2 |
संबंधित खबरें:
AWES 2022: Army Welfare Education Society में निकली बम्पर भर्तियां, यहां देखें कैसे करना है Apply
JSSC Constable Recruitment के तहत 500 से अधिक भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास करें अप्लाई