Fuel Price: कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में असर नहीं पड़ा है।ब्रेंट क्रुड 123 डॉलर के पार चला गया है।इस बीच तेल कंपनियों ने शुक्रवार यानी 17 जून के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 96.72 लीटर बिक रहा है।डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है।सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल 79.74 लीटर है।

Fuel Price: कच्चा तेल महंगा होने पर बढ़ जाता है करोड़ों रुपये का बोझ
जानकारी के अनुसार कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का सीधा बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है।ध्यान योग्य है कि अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी।
पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था।
Fuel Price: यहां जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का दाम ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: Petrol और Diesel के दामों नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है Rate?
- Jet Fuel Price Hike: हवाई जहाज यात्रियों को बड़ा झटका! सफर हो सकता है 15 फीसदी तक महंगा, 1 लाख रुपए के पार हुई ATF की कीमतें