भरी हुई मेहंदी- अगर आप विवाहित हैं और नई नई शादी हुई है तो रक्षाबंधन पर भरी हुई मेहंदी आपकी सुंदरता को और बढ़ा देगी। अगर आपको अपने हाथों को सजाना है तो इस तरह की मेहंदी सबसे सुंदर हो सकती है।

एरेबिक डिजाइन- इस प्रकार की मेहंदी उन महिलाओं के लिए है जिनके पास टाइम की खासा कमी है और सिंपल दिखना पसंद करती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए एरेबिक डिजाइन बेहतर उपाय है।

शेडेड मेहंदी- मेहंदी लगाने का मन भी है लेकिन कुछ हटके करना चाहती हैं तो शेडेड अच्छा है। काफी सिंपल जो आपको एक रॉयल लुक देता है। टाइम नहीं है तो भई शेडेड मेहंदी को लाग लीजिए। इस प्रकार की मेहंदी को लगाने के बाद आप सिंपल सी कोई साड़ी या ड्रेस कैरी कर सकती हैं।

गिल्टर मेहंदी- इस तरह का डिजाइन उन महिलाओँ के लिए है जिन्हें तड़क भड़क दिखना पसंद है। या फिर शादी को कुछ ही दिन हुए तो गिल्टर मेहंदी आपको संपूर्ण करने के लिए काफी है।

फ्लोरल मेहंदी- यह डिजाइन भी काफी अच्छा ऑप्शन है। ये मेहंदी डिजाइन बनाने में काफी आसानी होता है और अच्छा भी लगता है।
