Sagarpur Murder Case: दिल्ली में दिन दहाड़े हुई एक महिला की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

Sagarpur Murder Case: दिल्ली के सागरपुर में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी मृतक महिला का पुराना पड़ोसी बताया जा रहा है।

0
315
Sagarpur Murder Case
Sagarpur Murder Case

Sagarpur Murder Case: पश्चिमी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के सागरपुर में एक महिला की दिन-दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। ये पूरा मामला वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी को खोजने में लगी हुई है।

Sagarpur Murder Case: बच्चों के सामने की मां की हत्या

पुलिस ने महिला की पहचान आरती (24) नाम से की है। पुलिस ने बताया की महिला को सीसीटीवी कैमरे में अपने दो बच्चों के साथ भागते हुए देखा जा रहा है। वहीं, आरोपी उस महिला के पीछे काफी तेजी से भाग रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पुराना पड़ोसी था। आपसी मतभेदों की वजह से महिला अपने परिवार के साथ सागरपुर में शिफ्ट हुई थी। आरोपी को जैसे इस बात का पता चला वो महिला को ढूंढ़ते हुए यहां पहुंच गया। हालांकि, हत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है।

Screenshot 2022 04 22 141625

Sagarpur Murder Case: दोपहर 2 बजे का मामला

पुलिस ने बताया कि लगभग 2 बजे सागरपुर पुलिस स्टेशन पर पीसीआर कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक महिला पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को पास के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले गई। लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी, डॉक्टरों का कहना है कि महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर चुकी थी।

Screenshot 2022 04 22 141613

Sagarpur Murder Case: मामले की हो रही है जांच

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज मिलते ही मामले की जांच करने की लिए एक नई टीम का गठन किया गया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है जिसे अब ढूंढ़ा जा रहा है। आरोपी वारदात करने के बाद से गायब है। पुलिस इस बात की भी जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपी ने इस महिला की चाकू मारकर हत्या किस कारण से की है।

संबंधित खबरें:

UP Crime News: नशेड़ी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

JDU Leader Murder: बदमाशों ने जेडीयू नेता Deepak Mehta पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के बाद एक 6 गोलियां सीने में उतार दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here