बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ मामलें में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विकास सचदेवा है, जिसे जायरा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे कि दंगल गर्ल जायरा का आरोप है, कि विकास सचदेवा नाम के शख्स ने पहले उनके साथ बदतमीजी की उसके बाद जायरा के विरोध करने पर फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही। इस घटना से जायरा इतना ज्यादा डर गई थी कि उन्होंने मुंबई पहुंचते ही लाइव विडियो के जरिए अपनी आपबीती बताई, जिसमें वह बहुत रो रही थी। उन्होंने बताया कि उनके पीछे बैठा अधेड़ उम्र का शख्स लगातार 10 मिनट तक अपने पैर उनके पीठ और गर्दन पर रगड़ता रहा।
नींद में गलती से लगा पैर: आरोपी
आरोपी विकास सचदेवा की आज कोर्ट में पेशी की जाएगी। पुलिस द्वारा मामलें की पूछताछ के दौरान विकास ने बताया, उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। वह एक लंबी यात्रा के बाद काफी थके हुए थे, जिसके बाद वह गहरी नींद में सो गए थे। साथ ही विकास ने ये भी कहा कि एक बार गलती से जायरा से पैर लग गया था, जिसके लिए उन्होंने जायरा से माफी भी मांग ली थी।
विस्तारा ने लिया आरोपी का पक्ष
जब इस मामलें के बारे में विस्तारा के अधिकारियों से पूछताछ की गई, तो उनका कहना था कि बिजनेसमैन विकास पूरे समय फ्लाइट में सोता रहा। वह बहुत थका हुआ था, जिस वजह से उसने फ्लाइट में खाना लेने से भी इंकार कर दिया था। विस्तारा ने ये भी कहा, जायरा फ्लाइट में सिर्फ को-पैसेंजर पर चिल्लाई थीं, लेकिन उन्होंने छेड़खानी जैसी कोई शिकायत नहीं की थी। लैंडिंग के बाद जब क्रू ने जायरा और उनकी मां से शिकायत कराने के लिए कहा था, पर उन्होंने मना कर दिया था।
जायरा फंसा रही है मेरे पति को: पत्नी
जायरा से छेड़छाड़ मामलें में आरोपी विकास को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन विकास अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। इस मामलें में जायरा को जूठा साबित करने के लिए विकास की पत्नी भी उनके पक्ष में खड़ी हुई है। विकास की पत्नी का कहना है, कि उनके पति ऐसा गंदा काम कर ही नहीं सकते, उन्हें जूठे केस में फंसाया जा रहा हैं। मेरे पति अपने मामा की अंत्येष्टि में शामिल होने दिल्ली गए हुए थे। वहां से लौटते समय वह बहुत थक गए थे जिसके बाद वह सो गए थे।
अगर जायरा के साथ वाकई में ऐसा कुछ हुआ होता, तो वह तभी विकास के खिलाफ एक्शन लेती। लेकिन उन्होंने ऐसा न करते हुए सभी की सहानुभूति लेने के लिए विडियो शेयर किया। रोने से कुछ साबित नहीं होता, अगर सच में मेरे पति ने उनके साथ छेड़छाड़ की होती, तो जायरा तभी उनकी शिकायत करती। उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थी, लेकिन उनकी मां ने भी कुछ नही किया। शिकायत तो तब की जाती जब कुछ हुआ होता। ये सब जायरा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही है।