सबसे सस्ता लोन कहां से मिलेगा – सरकारी बैंक या प्राइवेट? जानिए ब्याज दर से जुड़ी पूरी जानकारी

0
7
सबसे सस्ता लोन कहां से मिलेगा – सरकारी बैंक या प्राइवेट?
सबसे सस्ता लोन कहां से मिलेगा – सरकारी बैंक या प्राइवेट?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में राहत दी है। इससे होम लोन, कार लोन सहित अन्य लोन पर ईएमआई का बोझ कम हुआ है। अब सवाल उठता है कि अगर आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो किस बैंक से सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा—सरकारी बैंक से या प्राइवेट बैंक से?

आइए जानते हैं सरकारी और निजी बैंकों की ब्याज दरें और समझते हैं कि किसका ऑफर आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें

  • SBI: 8% – 9.20%
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: 8% – 9.90%
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 7.85% – 10.40%
  • पंजाब नेशनल बैंक: 7.50% – 9.25%
  • बैंक ऑफ इंडिया: 7.85% – 10.60%
  • केनरा बैंक: 7.90% – 10.65%
  • यूको बैंक: 7.40% – 9.00%
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 7.35% – 10.15%
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: 7.55% – 10.75%
  • इंडियन ओवरसीज बैंक: 7.90% – 8.90%
  • इंडियन बैंक: 7.40% – 9.40%
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 7.85% – 9.45%

प्राइवेट बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें

  • कोटक महिंद्रा बैंक: 8.65% से शुरू
  • ICICI बैंक: 8.50% से शुरू
  • एक्सिस बैंक: 8.75% – 9.65%
  • HSBC बैंक: 8.25% से शुरू
  • साउथ इंडियन बैंक: 8.30% – 10.60%
  • करूर वैश्य बैंक: 8.45% – 11.40%
  • कर्नाटक बैंक: 8.62% – 10.86%
  • फेडरल बैंक: 9.15% से शुरू
  • बंधन बैंक: 8.66% – 12.83%
  • RBL बैंक: 9.00% से शुरू
  • HDFC बैंक: 8.45% से शुरू
  • सिटी यूनियन बैंक: 9.85% – 13.75%

होम के साथ-साथ कार लोन की दरें भी जानिए

सरकारी बैंक

  • SBI: 9.20% से शुरू
  • इंडियन ओवरसीज बैंक: 8.15% से शुरू
  • केनरा बैंक: 8.20% से शुरू
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (फिक्स्ड): 8.80% से शुरू

प्राइवेट बैंक

  • HDFC बैंक: 9.40% से शुरू
  • ICICI बैंक: 9.10% से शुरू
  • करूर वैश्य बैंक: 9.25% से शुरू
  • IDBI बैंक (फ्लोटिंग): 8.65% से शुरू
  • एक्सिस बैंक: 9.15% से शुरू

कैसे करें सस्ते लोन की तलाश?

अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो सीधे बैंक जाकर या ऑनलाइन रिसर्च के ज़रिए अपने क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार ब्याज दरों की जानकारी लें। प्रोफाइल अच्छा होने पर बैंक ग्राहक को कम ब्याज पर लोन देने को तैयार रहते हैं। इसलिए बैंक तुलना करना और बातचीत करना बेहद जरूरी है।