Fuel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। पिछले वर्ष 22 मई से देश में पेट्रोल और डीजल का भाव स्थिर बने हुए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की अपील भी की है। उन्होंने रविवार यानी 22 जनवरी को कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण में हैं।
तेल कंपनियां भी अब घाटे से उबर चुकी हैं, ऐसे में तेल कंपनियों को अब पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के बारे में सोचना चाहिए। आगामी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट भी पेश करने जा रहीं हैं।ऐसे में बजट से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आम जनता को मामूली राहत मिलने की संभावना है।आज यानी बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं अपडेट रेट।

Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Latest Rate
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं।)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: Petrol और Diesel के दाम स्थिर, जानिए आपके शहर में क्या है Rate?
- Fuel Price: Petrol और Diesel के रेट हो गए अपडेट, यहां देखिये Rate List