Fuel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है।देशभर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट अपडेट हो गए।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दोनों के ही दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।जानकारी के अनुसार सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है।
यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 79.74 रुपये है।राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव के आधार पर तय की जाती हैं।अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दामों कोई बदलाव नहीं हुआ है।सरकार तेल की कीमतों की रोजाना मूल्य निर्धारण की समीक्षा करने वाली है। इसी क्रम में वर्ष 2017 से 5 शहरों में दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करने की व्यवस्था शुरू हुई थी।

Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: Petrol और Diesel की कीमतें Stable, जानिए Latest Update
- Fuel Price: Petrol और Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए Update Rates