Fuel Price: देश में सोमवार की सुबह तेल की नई कीमतें जारी हो गईं।देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं दे देखा गया।मालूम हो कि 22 मई को सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी।
आज भी इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
इस समय पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।सरकार तेल की कीमतों की रोजाना मूल्य निर्धारण की समीक्षा करने वाली है। इसी क्रम में वर्ष 2017 से 5 शहरों में दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करने की व्यवस्था शुरू हुई थी।

Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Year Ender 2022: शेयर कारोबार में दिखा उतार-चढ़ाव, NSE Co-Location केस ने उलझाया, गिरता रुपया और Fuel Price में बदलाव भरा रहा ये साल
- Fuel Price: Petrol और Diesel की कीमतें हो गईं Update, यहां चेक कीजिए अपने शहर का रेट