कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करीब 6 करोड़ अंशधारकों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सदस्यों को उनकी भविष्य निधि पर 8.65 फीसदी की जगह 8.5 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया हैं। ब्याज दर में 0.15 फीसदी कटौती की गई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दी है।

इस कटौती की संभावना पहले ही जताई जा चुकी थी। एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन के निवेश पर रिटर्न कम रहना इसके पीछे का प्रमुख कारण हो सकता है।

वित्त वर्ष 2019 में ब्याज दर 8.65 प्रतिशत थी। इस मुद्दे पर EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने आज बैठक में यह फैसला किया।

कब क्या रही ब्याज दर

वित्त वर्ष 2019-20 ब्याज दर 8.50%
वित्त वर्ष 2018-19 ब्याज दर 8.65%
वित्त वर्ष 2017-18 ब्याज दर 8.55%
वित्त वर्ष 2016-17 ब्याज दर 8.65%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here