Delhi Trade Fair 2023: जानिए कब है ट्रेड फेयर की लास्‍ट डेट ,क्या है टिकट की कीमत और समय…

0
689

Delhi Tradefair 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान में 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला चल रहा है। इसकी शुरुआत 14 नवंबर से हो चुकी है। हालांकि, 14 से 18 नवंबर के लिए यह केवल बिजनेस क्लास के लोगों के लिए खुला था। वहीं 19 नवंबर से इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका आयोजन 27 नवंबर तक किया जाएगा।

Delhi Tradefair 2023: ट्रेड फेयर देखने का समय सुबह 10 बजे से शाम 07:30 बजे तक है। यहां जाने के लिए आपको एंट्री टिकट खरीदना होगा। बच्‍चों और बड़ों के टिकट का प्राइस अलग-अलग है। इसके अलावा नॉर्मल डेज और वीकेंड में भी टिकट की कीमतें अलग अलग हैं। अगर आप वीक डेज में जाते हैं तो एंट्री टिकट 80 रुपए और बच्‍चों के लिए 40 रुपए देना होगा। वहीं अगर आप अगर वीकेंड में जा रहे हैं तो आपको एंट्री टिकट के लिए 150 रुपए खर्च करने होंगे और बच्‍चों के लिए 60 रुपए खर्च करने होंगे। ट्रेड फेयर के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अगर आप भी ट्रेड फेयर देखना चाहते हैं तो इस वीकेंड में प्रोग्राम बना लें, वरना मौका आपके हाथ से निकल सकता है।

Delhi Tradefair 2023: कहां मिलेगा टिकट:

ट्रेड फेयर के लिए अगर आपको टिकट खरीदना है, तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। ये टिकट आपको सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच दिल्‍ली मेट्रो के 55 स्‍टेशनों से मिल सकता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट(प्रगति मैदान) मेट्रो स्‍टेशन पर बहुत ज्‍यादा भीड़ होने के कारण टिकट की बिक्री यहां नहीं है। इसके अलावा आप इस टिकट को https://indiatradefair.com/iitf/ इस वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं और ट्रेड फेयर टिकट की एडवांस में बुकिंग भी करवा सकते है।

Delhi Tradefair 2023: किस गेट से मिलेगी एंट्री:

दिल्‍ली का ट्रेड फेयर देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वीक डेज(Week Days) में हर दिन 30 से 40 हजार लोग यहां आ रहे हैं। वीकेंड(Weekend) में ये संख्‍या लाख तक भी पहुंच सकती है। ऐसे में व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए अलग-अलग गेट से एंट्री की सुविधा रखी गई है। एडवायजरी के मुताबिक आम विजिटर्स को गेट नंबर 1, 4, 6, 10 से प्रवेश की अनुमति दी गई है। ट्रेड फेयर एक बिजनेस ईवेंट है जो तमाम प्रोडक्‍ट्स और सर्विसेज को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। ट्रेड फेयर एक मंच प्रदान करता है जहां बिजनेस डील्स होती है और व्यापार को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here