Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Friday, September 26, 2025
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक HC ने भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने के...
  • भारत जोड़ो यात्रा

कर्नाटक HC ने भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने के मामले में कांग्रेस को दी बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला…

By
-
November 8, 2022
0
205
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    Congress Twitter: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)
    Congress Twitter: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    Congress Twitter: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है। यह पदयात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निर्धारित की गई है। इस यात्रा का पल-पल का अपडेट कांग्रेस पार्टी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के साथ भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने ट्विटर अकाउंट से देती रही है। वहीं, इस ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए कुछ वीडियो पोस्ट को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें बेंगलुरु के एक कोर्ट ने इन दोनों ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। अब इस आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला आया है, जिसमें कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के आदेश पर रोक लगा दी गई है।

    Congress Twitter: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)
    Congress Twitter: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    Congress Twitter: केजीएफ-2 के गानों का इस्तेमाल करने का लगा था आरोप

    बता दें कि एमआरटी म्यूजिक कंपनी केजीएफ चैप्टर-2 फिल्म के साउंड ट्रैक का कॉपीराइट धारक है। एमआरटी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पर केजीएफ-2 के गानों के साथ वीडियो शेयर किए गए। मामले में एमआरटी ने कांग्रेस पर कॉपी राइट का केस कर दिया था। इसके बाद बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया था।

    Congress Twitter:कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर अकाउंट
    Congress Twitter:कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर अकाउंट

    हाईकोर्ट ने शर्त के साथ ब्लॉक के आदेश पर लगाई रोक
    बता दें कि कांग्रेस का कहना था कि बेंगलुरु के जिस निचले अदालत में मामले को लेकर ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था, तब कांग्रेस का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था और न ही उसे आदेश की प्रति मिली। हालांकि इसके बाद कांग्रेस ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया। वहीं, मंगलवार को हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट हटाने की शर्तों के साथ कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है। अब कांग्रेस को प्रतिवादी के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने होंगे।

    यह भी पढ़ेंः

    G-20 के Logo और वेबसाइट का PM Modi ने किया अनावरण, कही ये बड़ी बात…

    बीजेपी और PM Modi पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, बोले- बकरे की मां…

    • TAGS
    • AEN News in hind
    • apn news in hindi
    • ban on congress twitter account
    • Bharat Jodo Yatra
    • congress news
    • Congress Twitter
    • Karnataka High Court
    • kgf and congress
    • latest news of Congress Twitter
    • Rahul Gandhi
    • top news of Congress Twitter
    • twitter account of bharat jodo yatra
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleGovernor को लेकर केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना सरकार का विरोध, जानिए आखिर कौन करता है राज्यपाल की नियुक्ति और किसे है उन्हें हटाने की पावर
      Next articleगुजरात और हिमाचल चुनाव के बीच Electoral Bond स्कीम में फेरबदल, जानिए कैसे देश में पार्टियों को दिया जाता है चंदा

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      देश

      AUS A vs IND A DAY 3 HIGHLIGHTS: भारत का पेस अटैक और केएल का अर्धशतक कंगारुओं पर हावी; जीत अब 243 रन दूर

      खेल

      IND vs SL: 10, 5, 2…शिवम दुबे ने बल्ले से किया निराश ! श्रीलंका के खिलाफ मैच में मिलेगा मौका ? जानें भारत की...

      6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान
      राजनीति

      6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने तेज की तैयारी

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18508
      • Top News13159
      • अपना प्रदेश5472
      • मनोरंजन4030
      • खेल3433
      • विदेश2177
      • लीगल न्यूज2033
      • बॉलीवुड1799
      • व्यापार1576
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      Bharat Jodo Yatra: राजस्थान के अलवर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी हुए शामिल

      राजस्थान के अलवर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, पंजाब के...

      December 20, 2022
      Rahul Gandhi

      “वरुण गांधी को मैं गले लगा सकता हूं, मिल सकता हूं...

      January 17, 2023