Bharat Jodo Yatra: एक बार फिर कोरोना वायरस दुनिया को अपनी चपेट में लेने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चीन समेत कई देशों में लगातार कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस के मामले सामने आ रहे हैं, जिसने सभी के लिए चिंता बढ़ा दी है। लिहाजा भारत में भी सरकार सर्तक हो गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रद्द करने के संबंध में चिट्ठी लिखी।
मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को ये चिट्ठी लिखकर पदयात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया है। मगर इस चिट्ठी के कारण अब दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस सरकार की इस चिट्ठी को गलत बता रही है और इसका विरोध कर रही है।
वहीं, अब इस पत्र के जवाब में राहुल गांधी ने मनसुख मंडाविया पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए नया आइडिया लेकर आई है। मुझे लेटर लिखा है कि यात्रा बंद करो क्योंकि कोरोना आ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा को लीड कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अब यात्रा रोकने के लिए बहाने बना रही है। मास्क पहनो, यात्रा को बंद कर दो, कोविड आ गया है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं, हमारे साथ हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई हर जात के लोग शामिल हुए है।
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में गरजे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही मंडाविया की चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत देश डरपोक नहीं है और यह किसी से डरता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम देश को टूटने नहीं देंगे। पदयात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर हरियाणा में हमारी सरकार आएगी तो हम सब काम करके दिखाएंगे।
Bharat Jodo Yatra: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने लिखी थी चिट्ठी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी थी। मंडाविया ने पत्र में लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। यात्रा में अगर कोरोना गाइडलाइंस का पालन सही से नहीं होता है तो देशहित के लिए इसे स्थगित किया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यात्रा में मास्क का इस्तेमाल हो और सभी सेनीटाइजर का उपयोग करें। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में लोगों को आइसोलेट किया जाए।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के इस लेटर के सामने आने के बाद रोजनीति तेज हो गई है। एक ओर जहां कोरोना के नियमों के सख्ती से पालन को लेकर सरकार जरूरी कदम उठा रही है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के प्रस्ताव पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है।
संबंधित खबरें:
- Bharat Jodo Yatra: केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी से की अपील, पत्र में लिखा- “देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित”
- “जनता और नेताओं के बीच बढ़ी दूरी को कम करने का किया प्रयास….”, Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी ने बताया यात्रा का उद्देश्य