Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी पंजाब के होशियारपुर में है। सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज इस यात्रा को सुबह 7 बजे होशियारपुर के झींगर खुर्द, टांडा से शुरू किया गया। अभी तक भारत जोड़ो यात्रा ने अपने इस सफर के 122 दिन पूरे कर चुके हैं। वहीं, टांडा से आरंभ हुई इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ सैकड़ों की भीड़ देखी गई। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता, नेता, आम जनता और सुरक्षाकर्मी थे। लोगों ने इतनी सर्द में भी एक जोश सा दिख रहा था।
Bharat Jodo Yatra: होशियारपुर के मुसाहिबपुर में यात्रा विश्राम
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के होशियारपुर में जारी है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज के इस यात्रा के कार्यक्रम को शेयर किया गया है। यात्रा कार्यक्रम को शेयर करते हुए लिखा गया है “आज हम साथ हैं तो भरोसा है… एक उम्मीद है कि कल बेहद खूबसूरत होगा। एक ऐसा कल जहां युवाओं के सपने पूरे होंगे, किसानों और मजदूरों को उनकी तपस्या का फल मिलेगा। इसी उद्देश्य को लिए आज भारत जोड़ो यात्रा झींगर खुर्द से शुरू होकर मुकेरियां तक जाएगी। आइए, देशहित में भागीदार बनिए।”
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, सुबह सात बजे से झींगर खुर्द, टांडा होशियारपुर से यात्रा शुरू हो चुकी है। दिन के 11 बजे गनुसपुर में यात्रा विश्राम है। फिर दोपहर के तीन बजे यहां से पुनः पदयात्रा शुरू होगी। शाम साढ़े छः बजे मुकेरियां में पदयात्रा विराम होगी। इसके साथ ही मुसाहिबपुर, बीबी सतवंत कौर पब्लिक स्कूल मुकेरियां के सामने, होशियारपुर में आज के इस यात्रा का विश्राम होगा।
52 जिले और 10 राज्यों से गुजर चुकी है यात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी तक 52 जिलों समेत 10 राज्यों से होकर गुजर चुकी है। इस यात्रा ने कुल 150 दिनों में से 122 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी जो कि कश्मीर तक जाएगी। इस यात्रा को कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। इसके साथ ही 12 राज्यों को भी पूरा करना है। फिलहाल यह यात्रा पंजाब राज्य में है।
यह भी पढ़ेंः
Fuel Price: कितने बदल गए Petrol और Diesel के दाम? यहां देखें Update List
Oral Health का पूरा रखें ख्याल, कब बदलें अपना पुराना ब्रश? जानिए यहां