Bypoll Results 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज शुक्रवार (8 सितंबर) को घोषित कर दिए गए हैं। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, झारखंड, और त्रिपुरा की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसमें यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, केरल की पुथुपल्ली, बंगाल की धुपगुड़ी, त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर और झारखंड की डुमरी सीट शामिल है। बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव के इन नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है।
Bypoll Results 2023: कहां, किसने लहराया जीत का परचम?
उपचुनाव के नतीजों की बात करें तो 6 राज्यों के सात विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जिसमें त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर सीट और उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा की सीट शामिल है। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार को झामुमो उम्मीदवार से करारी हार का सामना करने पड़ा है। वहीं कांग्रस उम्मीदवार ने केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत हासिल की। जबकि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: