Swadesh Conclave 2023: प्रतिष्ठित वार्षिक स्वदेश कॉन्क्लेव- इन्फ्लूयेंशल इंडिया का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सोमवार को किया गया।इस कॉन्क्लेव का आयोजन बालाजी फाउंडेशन, एपीएन न्यूज और इंडिया लीगल की ओर से किया जा रहा है।दैनिक जागरण कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।इस मौके पर देश के कई युवा इन्फ्लूयेंसर्स ने लोगों को मनोबल बढ़ाया।इस मौके सांसद राज्वर्धन सिंह राठौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Swadesh Conclave 2023:इन्फ्लूयेंसर मतलब लीडर
Swadesh Conclave 2023: इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि इन्फ्लूयेंसर मतलब लीडर, आप
लीडर बने हैं, समाज को बदलने के, देश के युवा शक्ति के।उन्होंने कहा जब कोई लीडर बनता है। उसे अथॉरिटी मिलती है, जिम्मेदारी आती है। मैं सैनिक हूं, जब मैं खेलों में था, तब तिरंगे के लिए लड़ा। हमारा मकसद वही है। इसी लक्ष्य के साथ आप और हम खड़े होते हैं।आप जहां थे, वहां से जब आगे बढ़े और कितने लोगों को आगे लेकर गए, यही जनता याद रखेगी। आपको सम्मानित करने का मौका मिला। ये मेरे लिए गर्व की बात है। हम सबको मिलकर आने वाले 25 वर्षों में देश को सोने का चिड़िया बनाना है।
Swadesh Conclave 2023: इन लोगों को किया गया सम्मानित
Swadesh Conclave 2023: वंचितों के सहारा स्व बिंदेश्वर पाठक- इस मौके पर लाखों वंचितों के लिए आशा की किरण कहलाने वाले
स्व बिंदेश्वर पाठक को याद किया गया। जिन्होंने वंचितों के निए सुलभ इंटरनेशननल की स्थापना की।राष्ट्र के प्रति उनकी आवजीवन सराहना और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बढ़ाने के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।इस दौरान सभी ने उन्हें याद करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा।इस अवसर पर इस मौके सांसद राज्वर्धन सिंह राठौर ने स्व बिंदेश्वर पाठक के पोते आयुष को सम्मानित किया गया।
Swadesh Conclave 2023: फिल्मों में योगदान के लिए जयंतीलाल सम्मानित
इस मौके पर कला एवं फिल्म के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए मशहूर प्रोडयूसर जयंती लाल को बालाजी फाउंडेशन ने सम्मानित किया। उनकी जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1100 फिल्म्स के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में आप में से भी कोई हमारी टीम से संपर्क कर सकता है। हमें और बेहतर काम करने के सुझाव दे सकता है।सभी का स्वागत है।
Swadesh Conclave 2023: उत्कृष्ट गायन के लिए उदित नारायण सम्मानित
Swadesh Conclave 2023: मशहूर प्लेबैक सिंगर और लाखों संगीत प्रेमियों के चहेते उदित नारायण को गायन के क्षेत्र में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बालाजी फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपनी मधुर आवाज से मैं निकला गड्डी लेकर गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संबंधित खबरें