Van Mahotsav:पर्यावरण संरक्षण, हरित दिल्ली बनाने के मकसद से असोला भाटी स्थित अभयारण्य में वन महोत्सव का आयोजन किया गया।इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि असोला भाटी अभयारण्य में तीन नए वन विकसित किए जाएंगे। जोकि तपोवन, नक्षत्रवन और राशिवन कहलाएंगे। इसका मकसद दिल्ली में हरित क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के साथ ही साथ पर्यावरण को संरक्षित करना भी है।

Van Mahotsav: दिल्ली में जगह-जगह 5 लाख से अधिक पौधे रोपे
Van Mahotsav:वन महोत्सव के मौके पर राजधानी दिल्ली में कई जगह पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार इस दौरान पूरी दिल्ली में करीब साढ़े पांच लाख पौधे रोपे गए।इसकी शुरुआत एलजी ने 25 एकड़ भूखंड पर बने तपोवन, नक्षत्रवन और राशि वन से की।दिल्ली को हरा-भरा बनाने के साथ ही स्कूली छात्रों को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
संबंधित खबरें
- Environment Budget: पिछले बजट में ग्रीन परिवहन, सौर ऊर्जा पर हुआ काम, बजट 2023-24 में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी बड़ी घोषणाओं की संभावना बढ़ी
- Environment News: ई- वाहन पॉलिसी को मिली सफलता, राजधानी Delhi में ई-वाहनों की भागीदारी 10 फीसदी बढ़ी