Renu Bhatia: साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न के एक कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर एक बयान दिया है, जो अब चर्चा में है। हालांकि इस बयान को विवादित बयान भी बताया जा रहा है। भाटिया ने प्यार के नाम पर शारीरिक शोषण की घटनाओं पर कहा है,”OYO रूम में लड़किया हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती, ऐसी जगहों पर जाने से पहले ध्यान रखे वहां आपके साथ गलत भी हो सकता है।”
भाटिया ने लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कानून में सूप्रीम कोर्ट द्वारा जो गाइडलाइन बनाई गई है उसके चलते महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ते हैं।
![Renu Bhatia](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2023/04/rtenu-f2.jpg)
ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के आए- रेनू भाटिया
मालूम हो कि हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया कैथल के एक कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कई बातें कही। उन्होंने कहा कि उनके पास ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के आए हैं। ऐसे मामलों में उनके द्वारा अधिक दखलअंदाजी नहीं की जा सकती बल्कि उन्हें सुलझाने की कोशिश की जाती है। क्योंकि ऐसे मामलों में परिवार खराब होने का खतरा होता है। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कानून की वजह से अपराधों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है।
लड़कियों के साथ लड़कों को लेकर भी कही ये बात
रेनू भाटिया ने लड़कियों के साथ लड़को को लेकर भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कॉलेज में आते ही लड़के और लड़कियों को पता नहीं क्या मिल जाता है कौन से पंख लग जाते हैं। उन्होंने कहा,”लड़कियों को लगता है अब कुछ भी पहनों, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनों और लड़कों को लगता है कॉलेज में जाते ही मेरी बाइक होगी और मेरी गर्लफ्रेंड होगी।”
भाटिया ने कहा,”अक्सर लड़कियों की तरफ से बयान दर्ज करवाए जाते हैं कि एक लड़के से दोस्ती थी, उसने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया, फिर बुरा काम किया और वीडियो बना ली। ये एक स्वाभाविक सी बात हो गई। क्या उन्हें नहीं पता वो(लड़कियां) अगर ऐसी किसी जगह पर जा रही हैं तो हनुमान जी की आरती करने तो जा नहीं रही। दोस्ती में उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है, ये सोचने की बात है।”
यह भी पढ़ेंः
Stampede in Yemen: यमन में जकात बांटे जाने के दौरान मची भगदड़, 79 लोगों की मौत
Aaradhya Bachchan की याचिका पर Delhi High Court की यूट्यूब को फटकार, HC बोला- न फैलाएं गलत जानकारी