राम मंदिर ट्रस्ट जमीन घोटाले का खुलासा करने वाले आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब अपने ही पार्टी के लिए कड़वे बन गए हैं। उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह अब अपनी ही पार्टी में घिरने लगे हैं। आप यूथ बिग्रेड के प्रदेश प्रवक्ता रत्नेश मिश्र ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

रत्नेश का कहना है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जमीन खरीद में घोटाला नहीं किया। आप पार्टी में कई ऐसे भी पदाधिकारी हैं जो राम भक्त हैं। वहीं, पार्टी में आने वाला फंड संजय सिंह के चाटुकारों तक ही पहुंचता है। संजय सिंह पार्टी फंड में घोटाला करते हैं। ऐसे में संजय सिंह का गुट पार्टी में काम करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंचने ही नहीं देता है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल को इनके बारे में जानकारी नहीं है।

मिश्र आगे कहते हैं आज मैंने साहस जुटाया। समय आने पर बहुत से लोग मेरे साथ खड़े होंगे। यह बयान आम आदमी के यूथ विंग प्रदेश प्रवक्ता का समझा जाए। मेरे विचार पार्टी के विचार हैं। सत्य के लिए किसी एक को आगे आना होगा और आज मैं आयाl मीडिया के माध्यम से देश को बता रहा हूं। उन्होंने कहा अब आप पार्टी के नेता बिल्कुल मेरे विरोध में आगे आएंगे। बहुत सारे नेता ऐसे हैं, जो बोलते हैं। मैं आपके साथ खड़ा हूं।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए साथ ही इस मुद्दे पर प्रवर्तन निदेशालय को भी ध्यान देना चाहिए। सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। यह सीधे-सीधे मनी लॉड्र‍िंग का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here