फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान का लंबे समय से दबदबा है। वक्त के साथ इनकी पकड़ इंडस्ट्री पर और मजबूत होती जा रही है। हर बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए खड़े हैं। अनिल कपूर के भाई संजय कपूरी की बेटी शनाया कपूर जुलाई में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सोनम कपूर, जान्हवी कपूर के बाद शनाया कपूर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी। यानी की कपूर सिस्टर्स बॉलीवुड को अपने नाम कर रही हैं।

स्टार किड्स को लॉन्स करने वाले करन जौहर शनाया को लॉन्च कर रहे हैं। शनाया कपूर ने धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपनी पहली फिल्म साइन की है। फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।

करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा की, “डीसीए स्कॉड में आप का स्वागत है शनाया कपूर। धर्मा मूवीज के साथ फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। आप के साथ ये यात्रा बेहद ही खास होने वाली है।”

खबर सामने आते ही शनाया ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। इस बात की जानकारी फिल्मफेयर ने भी दी है। धर्मा प्रोडक्शन का लोग ट्विटर पर विरोध कर रहे हैं। करन जौहर को नेपोटिजम का पापा कह रहे हैं।

शनाया काफी समय से डेब्यू की तैयारियां कर रही थीं। कुछ समय पहले जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था तभी से उनके डेब्यू की अटकलें शुरु हो गई थीं।

ट्वीट को पढ़ें

https://twitter.com/namitaj2020/status/1373904327484473346
https://twitter.com/gulzar_rahila/status/1373916928771690500

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here