Eco Friendly: यमुना किनारे अब प्रवासी पक्षियों की तादाद बढ़ने लगी है।अब यही इनका पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है।जानकारी के अनुसार बिग बर्ड-डे के तहत करीब 30 से ज्यादा किस्म के प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी यहां पर दर्ज की गई है।दरअसल दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतकाल के दौरान बड़ी तादाद में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
पक्षियों की प्रजातियों की सही संख्या की जानकारी के लिए हर वर्ष ही बिग बर्ड-डे का आयोजन किया जाता है। बीते रविवार को राजधानी दिल्ली के 7 बायोडायवर्सिटी पार्क समेत कई अन्य जगहों पर इसका आयोजन किया गया।इस दौरान मौजूद विशेषज्ञों ने पक्षियों की प्रजातियों की मौजूदगी को रिकॉर्ड करने का प्रयास भी किया।

Eco Friendly: 102 प्रजातियां दर्ज की
जानकारी के अनुसार यमुना जैव विविधता पार्क में पक्षियों की करीब 102 प्रजातियों को दर्ज किया गया। दूसरी तरफ यमुना किनारे ही बनाए गए कालिंदी जैव विविधता पार्क में भी 93 प्रजाति के पक्षियों की मौजूदगी रिकॉर्ड की गई।
Eco Friendly: यूरोप और साइबेरिया से आते हैं पक्षी
जानकारी के अनुसार यहां यूरोप और साइबेरिया यहां तक की मध्य एशिया और चीन से भी प्रवासी पक्षी आते हैं। यमुना और कालिंदी जैव विविधता पार्क में इस बार फेरेगुनस पोचार्ड, रफफ, कर्लिव सैंडपाइपर, बार हेडेड गीज, ग्रे लेग गीत आदि पक्षियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
- Real Time आधार पर प्रदूषण के स्रोतों का लग सकेगा पता, Delhi में Mobile Air Quality Monitoring Station शुरू
- Karnataka में Climate Change का असर, गिरते जलस्तर में यूरेनियम की बढ़ती मात्रा ने बढ़ाई चिंता!