Fuel Price: केंद्र सरकार बजट बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।वहीं दूसरी तरफ देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं।तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के अपडेट दाम जारी कर दिए। इसमें किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला।जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है।
गौरतलब है कि 22 मई को सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। तब से लेकर आज तक इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
इस समय पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।सरकार तेल की कीमतों की रोजाना मूल्य निर्धारण की समीक्षा करने वाली है। इसी क्रम में वर्ष 2017 से 5 शहरों में दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करने की व्यवस्था शुरू हुई थी।

Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Latest Rate
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं।)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: Petrol और Diesel के रेट हो गए अपडेट, यहां देखिये Rate List
- Fuel Price: कितने बदल गए Petrol और Diesel के दाम? यहां देखें Update List