2018 का साल शादियों का साल रहा और इस साल में कई नामी बॉलीवुड हस्तियों और टीवी सेलिब्रिटीज ने धूमधाम से शादी रचाई। इनमे से कुछ शादियाँ देश में तो कुछ विदेश में हुई, लेकिन इन शादियों की धमक सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चा खूब देखने को मिली, बीते साल 2017 में जिस तरह अनुष्का और विराट कोहली की शादी की तस्वीरो में सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाया था उसी तरह इस पूरे साल अलग अलग सेलिब्रिटीज वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल होती रही। आज हम आपको बता रहे है उन सेलेब्रिटी वेडिंग के बारे में जिन्होंने जमकर सुर्खियाँ बटोरी।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा (8 मई 2018)
बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग शादियों में से एक थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी। फैशन दीवा कही जाने वाली सोनम कपूर नें अपनी शादी की मस्ती में कोई कसर नहीं छोड़ी। 8 मई को मुंबई में इस जोड़े ने शादी कर ली। पूरा बॉलीवुड और कपूर परिवार जम के नाचा और सबसे ज्यादा वायरल रिसेप्शन पार्टी की वो विडियो हुई थी में जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान नें सुनिता कपूर के साथ डांस किया था।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी (10 मई 2018)
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सभी को उस वक़्त हैरान कर दिया था जब उन्होनें अचानक अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। गौरतलब है कि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशशिप पर ऑफिशियल कोई बयान नहीं दिया था। नोरा फतेही से ब्रेकअप के बाद अंगर बेदी और नेहा धूपिया की अच्छी दोस्ती हो गयी थी, जिसके बाद दोनों ने 10 मई को पारंपरिक सिख रीति रिवाज़ों के साथ शादी कर ली।
प्रिंस हैरी और रेचल मेगन मार्केल (19 मई 2018)
गूगल की इस लिस्ट की बात करें तो इसमें सबसे पहले पायदान पर प्रिंस हैरी की शाही शादी है। प्रिंस हैरी ने 19 मई 2018 को इंग्लैंड के शहर विंडसर में अभिनेत्री रेचल मेगन मार्केल से शादी की, इस रॉयल कपल की शादी दुनियाभर में चर्चित रही। इस शाही शादी को 190 करोड़ लोगों ने देखा। इस शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया गया, जिसे दुनियाभर के लोगों ने देखा।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (14 और 15 नवंबर 2018)
इटली के लेक कोमो में बॉलीवुड की सबसे गॉर्जियस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नें 14 और 15 नंबवर को शादी की। 6 साल के लव अफेयर के बाद इन दोनों ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बांध दिया। कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज़ों से हुई इनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद थे। लेकिन इसके बाद इन्होनें मुम्बई में रिसेप्शन दिया जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक सभी बॉलीवुड हस्तियां शामिल थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (1 दिसम्बर 2018)
बॉलीवुड और हॉलीवुड में देसी गर्ल के टाइटल से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, 1 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। निक जोनास पेशे से गायक, गीतकार, अभिनेता और रिकॉर्ड निर्माता हैं, इसलिए इस प्रेमी जोड़े ने वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरीके से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अपनी शादी रचाई। इसके बाद दोनों ने मुम्बई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड कई स्टार्स भी शामिल हुए।
ये भी पढ़े : इस मैगजीन ने कहा- प्रियंका चोपड़ा ने धोखे से निक को शादी के बंधन में बांधा
ईशा अंबानी और आनंद पिरामल (12 दिसम्बर 2018)
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शाही का इंतज़ार हर किसी को था। वो शादी 12 दिंसबर को बड़ी धूम धाम के साथ उदयपुर में हुई। ईशा ने पीरामल ग्रुप अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी रचाई जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल ही नहीं हुआ बल्कि अमितब बच्चन, आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स ने मेहमानों को खाना भी परोसा। खबरों की मानें तो इस पूरी शाही शादी का खर्च लगभग 720 करोड़ था।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ (12 दिसम्बर 2018)
जहां एक तरफ ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को बड़े धूम-धाम से मुंबई में हुई थी। वहीं हमारे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी 12 दिसंबर की रात अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ जलंधर में सात फेरे लिए थे। उन्होंने अपनी फैमिली और खास दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया।
साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप (14 दिसंबर 2018)
सेलेब्रिटी वेडिंग लिस्ट में अगला नाम है भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जिन्होंने पारुपल्ली कश्यप से शादी की है। साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि साइना ने #जस्टमैरिड हैशटैग के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।’
शक्ति अरोरा और नेहा सक्सेना (6 अप्रैल 2018)
कलर्स के शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा सक्सेना से शादी की। 6 अप्रैल 2018 को मुंबई में इन दोनों ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर शक्ति अरोड़ा ने शादी की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “एक साथ होना ही सबसे अच्छा स्थान है।” इसके साथ ही नेहा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “एक सपना जो हमने देखा आज वह हकीकत हो गया।”
महाक्षय चक्रवर्ती और मदालसा शर्मा ( 10 जुलाई 2018)
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने भी अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा शर्मा से 10 जुलाई 2018 को शादी की, दोनों ने प्राइवेट शादी की। मिमोह और मदालसा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मदालसा शर्मा साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। दोनों ने ऊटी में शादी की। इस शादी में मिमोह और मदालसा के फैमिली मेंबर्स उपस्थित हुए थे।
इसके अलावा सुमित व्यास – एकता कॉल, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, किट हैरिंगटन और रोज लेस्ली, हिमेश रेशमिया – सोनिया कपूर , पंखुरी अवस्थी और गौतम रोड़े, मिलिंद सोमन- अंकिता कोंवर, मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला, सिंगर अंकित तिवारी और पल्लवी शुक्ला भी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे।