कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएम पद के लिए मध्यप्रदेश में कमलनाथ व राजस्थान के लिए अशोक गहलोद के नाम पर मुहर लगा दी है। राहुल गांधी ने सत्ता युवा हाथों में ना देकर तजुर्बे को तवज्जो दी है।
#NEWS: भोपालः राहुल ने कमल नाथ के नाम पर मुहर लगाई, 6 बजे होगा ऐलान
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) December 13, 2018
बताया जा रहा है इसका औपचारिक ऐलान शाम 6 बजे किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट के समर्थकों को मनाने का काम भी शुरू हो गया है। अशोक गहलोत के घर पर पटाखे फूटने भी शुरू हो गए हैं।
बता दें मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बनने की रेस में आगे थे। हालांकि, शुरू से ही कमलनाथ को तवज्जो दी जा रही थी। वही राजस्थान में सचिन पायलट की जगह अशोक गहलोत का नाम फाइनल किया गया है।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ को एक समृद्ध राजनेता के तौर पर देखा जाता है। कमलनाथ का जन्म कानपुर में हुआ और वह कोलकाता में पले-बढ़े हैं। उनकी पढ़ाई दून स्कूल से हुई है। वह कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक हैं।
कमलनाथ पहली बार 1980 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1985, 1989, 1991 तक लगातार लोकसभा चुनाव जीतते रहे। छिंदवाड़ा लोकसभा से 9 बार सांसद रह चुके कमलनाथ ने राज्य में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई है।