बुधवार 21 दिसंबर 2022 को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में 2003 से नेपाल (Nepal) में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) की रिहाई के आदेश दिये है। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शोभराज को छोड़ने का फैसला उसकी उम्र के आधार पर लिया गया है।
नेपाल में 78 वर्षीय शोभराज 1975 में दो पर्यटकों 29 वर्षीय अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोनजिच (Connie Joe Bronzich) और उसकी कनाडाई दोस्त 26 वर्षीय लॉरेंट कैरिएर (Laurent Carrier) की हत्या का दोषी ठहराया गया था। शोभराज इस समय हत्या के आरोप में भक्तपुर के काठमांडू उपनगर की एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, लेकिन उसके द्वारा की कई कथित हत्याएं आज भी अनसुलझी हैं। चार्ल्स शोभराज को ‘द सर्पेंट’ और ‘बिकिनी किलर’ (The Serpent and Bikini Killer) के नामों से भी जाना जाता है।
शोभराज को इससे पहले एक फ्रांसीसी पर्यटक को जहर देने और एक इजरायली नागरिक की हत्या के आरोप मे भारत में 21 साल जेल की सजा काट चूका है।
क्या कहा अदालत ने?
अदालत के एक प्रवक्ता बिमल पौडेल ने बताया कि, अदालत ने Charles Sobhraj की उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर यह फैसला सुनाया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की खंडपीठ ने सरकार को उसे तुरंत रिहा करने और 15 दिनों के भीतर “अपने देश” भेजने का आदेश दिया है। नेपाल की शीर्ष अदालत ने कहा कि शोभराज इस समय दिल की बीमारी से पीड़ित है और उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है।
अदालत ने अपने आदेश में कहा शोभराज की उम्र इस समय 78 साल हो चुकी है और उसने अपनी जेल की अवधि का 95 फीसदी (20 साल में से 19 साल) पहले ही पूरी कर चुका है। अदालत ने 15 दिन के अंदर उसे अपने देश वापस भेजने के आदेश भी दिए हैं।
कौन हैं चार्ल्स शोभराज? Who is Charles Sobhraj?
वियतनामी मां और भारतीय पिता वाले चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) का जन्म 6 अप्रैल 1944 को वियतनाम के साइगॉन में हुआ था। चूंकि उस वक्त वियतनाम पर फ्रांस का शासन हुआ करता था तो फ्रांस के कब्जे वाले देश में पैदा होने के कारण शोभराज के पास फ्रांस की नागरिकता है।
वियतनाम के फ्रांसीसी-प्रशासित साइगॉन में शोभराज को पहली बार 1963 में चोरी के आरोप में पेरिस में जेल हुई थी। इसके बाद फ्रांस, ग्रीस, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भारत, थाईलैंड और मलेशिया में भी शोभराज ने अपराध किये हैं। लेकिन कई देशों में जेल से बचने या भाग निकलने, और अधिकारियों से बचने की उसके तौर-तरीकों के कारण उसे “द सर्पेंट” उपनाम दिया।
शोभराज ने अपने जीवनीकारों और कई पत्रकारों के सामने 1972 और 1976 के बीच की गई कम से कम 12 हत्याओं को स्वीकार किया था। लेकिन अदालती मामलों से बचने से पहले ही उन्होंने अपने कबूलनामे को वापस ले लिया। शोभराज द्वारा की गई हत्याओं की संख्या आजतक अज्ञात है।
नेपाल में शोभराज के वकील लंबे समय से क्षमादान के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। विभिन्न याचिकाओं में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2063 के खंड 12 (1) के प्रावधानों का हवाला देते हुए उनकी जेल की सजा में छूट की मांग की थी।
नेपाल की जेल में, शोभराज कथित तौर पर आराम से रहते थे, नेपाली मीडिया की खबरों के अनुसार उन्हें जेल में फोम का तकिया, मिनरल पानी और काठमांडू के एक रेस्तरां से भोजन उपलब्ध कराया जाता था।
2008 में, शोभराज ने एक गुप्त जेल समारोह में 44 साल की निहिता बिस्वास (Nihita Biswa) से शादी की। निहिता उनके नेपाली वकील की बेटी है। निहिता बिस्वास ने 2011 में भारत के बड़े टेलीविजन शो “बिग ब्रदर” में भी अभिनय किया था। इससे पहले की गई शादी मे शोभराज की कम से कम एक बेटी है जो इस समय फ्रांस में रहती है।
ये भी पढ़ें – पढ़ाई पर बंदूक का पहरा… जानिए Taliban के राज में कैसी जिंदगी जी रही हैं औरतें?
भारत में भी 21 साल की सजा काट चूका है
21 साल भारत की तिहाड़ जेल में रहा चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) भेष बदलने में माहिर था। शोभराज ज्यादातर पर्यटकों और महिलाओं को निशाना बनाता था। शोभराज को साल 1976 में दिल्ली से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था। इसके बाद साल 1986 में शोभराज जेल से भाग गया था लेकिन 22 दिनों के बाद ही उसे गोवा के एक कसीनो से फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
शोभराज के जेल से भागने के पिछे बताया जाता है कि उसने तिहाड़ जेल में अपने जन्मदिन को लेकर एक पार्टी रखी जिसमें उसने जो मिठाई और केक बांटे थे, उसमें बेहोशी की दवा मिला दी थी जिससे जेल के पहरेदार भी वो मिठाईयां खाने से बेहोश हो गए और वो जेल से भाग गया था। इसके बाद 1997 में शोभराज को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था।
क्या हैं Charles Sobhraj पर आरोप?
माना जाता है कि 1970 के दशक में चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) ने 15 से 20 लोगों की हत्या की थी। एक बार दो महिलाओं की लाश मिली थी और जिन्होंने सिर्फ बिकिनी पहनी थी इसलिए चार्ल्स शोभराज को ‘बिकिनी किलर’ भी कहा जाता है। चार्ल्स शोभराज अक्सर विदेशी पर्यटकों को ही निशाना बनाता था और वो इन पर्यटकों से दोस्ती कर उन्हें ड्रग्स देता था और हत्या करके उनका सामान लूट लेता था।
2021 में आई बीबीसी / नेटफ्लिक्स की सीरीज “द सर्पेंट” (The Serpent) शोभराज द्वारा की गई कथित हत्याओं की कहानी पर आधारित है। इस सीरीज के जरिये बताया गया है कि वो कैसे वर्षों तक एशिया के कई देशों के कानून से बचता रहा। पूर्व डच राजनयिक हरमन निप्पेनबर्ग ने उसे पकड़ने के लिए अधिकारियों के साथ लंबे समय तक काम किया था।