Kharmas 2022: भगवान सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही 16 दिसंबर से खरमास जिसे मलमास कहते हैं का आगाज हो गया है।इसके साथ ही बुधादित्य योग भी बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि बंद रहते हैं। चूंकि इस दौरान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण होता है। खरमास की समाप्ति मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2023 को होगी।आइए जानते हैं कि खरमास का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

Kharmas 2022: जानिए क्यों खरमास में नहीं होते शुभ काम?
Kharmas 2022: ज्योतिष एवं हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य जब बृहस्पति की राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, इस दौरान वह अपने गुरु की सेवा में रहते हैं।इस दशा में सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है। इसके साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कमजोर होता है। जबकि शुभ कार्य के लिए इन दोनों ग्रहों का मजबूत होना जरूरी है।यही वजह है कि इसमें मांगलिक कार्य फलित नहीं होते इसलिए इसे ठीक मास नहीं माना गया है।
Kharmas 2022: खरमास की कथा जानिए यहां
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान सूर्य सदैव अपने 7 घोड़ों पर सवार रहकर गतिमान रहते हैं। वह निरंतर ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाते हैं। जिसकी वजह से सारी सृष्टि गतिशील रहती है।इस दौरान सूर्य एक पल के लिए भी रुक नहीं सकते, क्योंकि अगर वह गतिहीन होते ही जनजीवन के लिए समस्या आ जाएगी। एक बार सूर्य अपने रथ पर सृष्टि की परिक्रमा लगा रहे थे, तब हेमंत ऋतु में उनके घोड़े थक गए।
एक तालाब किनारे पानी पीने के लिए रुक गए।सूर्य देव जानते थे कि उनका एक क्षण भी ठहरना संसार के लिए संकट पैदा कर सकता है।उन्होंने तालाब के किनारे खड़े दो खर यानी कि गधों को अपने रथ में जोड़ लिया और पुन: परिक्रमा के लिए चल दिए। गधे चलने में घोड़ों की बराबरी नहीं कर सकते थे। इस वजह से सूर्य की गति धीमी हो जाती है। पूरे एक माह तक सूर्य देव गधों के रथ पर सवार रहते हैं इसलिए इसे खरमास कहा जाता है।
Kharmas 2022: जानिए राशियों पर असर
मेष- मेष राशि के जातकों को विशेष फल प्राप्त होंगे। पिता का समर्थन मिलेगा। पुरानी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों के अष्टम भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। जिसे आयु का भाव कहा जाता है। इन्हें पैतृक संपत्ति मिलने का प्रबल योग है।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों का किसी मित्र के साथ पुराने समय से चला आ रहा मनमुटाव खत्म होगा।
कर्क – खरमास कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। करियर के लिहाज से समय उत्तम है।
सिंह- इस राशि के जातकों के रिश्तों में सुधार आएगा। शिक्षा के लिए समय श्रेष्ठ रहने वाला है।
कन्या – इस राशि के जातक परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए धन को लेकर समय बेहतर है। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु- इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर- मकर राशि के जातकों को खर्च सोच-समझकर ही करना होगा। विदेश यात्रा का योग बना हुआ है।
कुंभ- कार्यालय में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के योग भी बने हुए हैं।
मीन – लीडरशिप बढ़ेगी, संतान सुख की प्राप्ति के साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी।
संबंधित खबरें
- 16 दिसंबर से शुरू होगा Kharmas, इन कामों से करें परहेज; जानें क्यों इसे माना जाता है अशुभ
- 19 दिसंबर को है सफला एकादशी, जानें मुहूर्त से लेकर महत्व तक सबकुछ