साइबर क्राइम की राजधानी बन चुके झारखंड में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बोकारो पुलिस ने यह भंडाफोड़ किया है। बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-8बी से देशव्यापीर गोरखधंधा चल रहा था। यह गिरोह सैकड़ों लोगों को चूना लगा चुका है। पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
देश के अलग-अलग प्रांतों के लोगों को चूना लगा चुके इस गिरोह का सरगना बिहार के नालंदा में रहता है।।। उसका नाम दीपू कुमार साव है। बोकारो के सेक्टर-8 के जिस मकान से यह गिरोह लोगों को अपना शिकार बनाता था, वहां से भारी संख्या में फर्जी सिम, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक के अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुए हैं।।
ये लोग पेटीएम, फ्लिपकार्ट और होम शॉप 18 जैसी नामी-गिरामी कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। अब तक ये लोग 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुके है।
हैरानी वाली बात ये हैं कि भुगतान से संबंधित मैसेज प्रतिष्ठान के पेटीएम नंबर पर आता था, जिससे प्रतिष्ठान के लोगों को विश्वास हो जाता था कि उनके खाते में भुगतान हो गया है। वे लोग समयाभाव में बैलेन्स ठीक से चेक नहीं करते थे, जबकि वास्तव में भुगतान उनके खाते में नहीं होता था। केवल मैसेज ही आकर रह जाता था।