India Asean Ties: 11 नवंबर शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहुंचे हैं। आज उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में आसियान सदस्य देशों के नेताओं के साथ, भारत-आसियान साझेदारी के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
India Asean Ties: कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ हुई द्विपक्षीय शिखर बैठक
यहां 3 दिवसीय यात्रा के दौरान कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के बीच 19वीं ASEAN-भारत द्विपक्षीय शिखर बैठक हुई। अपने संबोधन में जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच प्राचीन काल से मौजूद सांस्कृतिक, आर्थिक और सभ्यतागत संबंधों ने आधुनिक समय में हमारी साझेदारी के निर्माण के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया।

आगे कहा कि आज के अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए, हमें अपने सहयोग का विस्तार करने और अपने सामरिक विश्वास को गहरा करने की आवश्यकता है। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को इसके लिए एक रास्ता प्रदान करना चाहिए। भारत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन की उपस्थिति में नोम पेन्ह में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।
अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग, साइबर अपराध, ड्रग्स और मानव तस्करी, और हथियारों की तस्करी सहित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की घोषणा- आसियान-भारत व्यापक सामरिक साझेदारी पर संयुक्त वक्तव्य।
संबंधित खबरें:
- CAA कानून को लेकर UN में घमासान, भारत के SG Tushar Mehta ने दिया करारा जवाब
- उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर भारत ने UN में जताई चिंता, कहा- इससे पूरे विश्व की शांति और सुरक्षा खतरे में आती है