UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पुलिस की बर्बरता की ऐसी वीडियो सामने आयी है। जिसे देख आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, यहां ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस ने अपनी पावर का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस के पुरुष जवान महिलाओं पर लाठियों की बौछार करते दिख रहे हैं। ये शर्मनाक हरकत देख लोगों में काफी गु्स्सा है। वीडियो सामने आने के बाद चारों तरफ यूपी पुलिस की किरकिरी हो रही है।

UP News: हम पर पत्थर फेंके गए- पुलिस
जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गई, इसे काबू में करने के लिए यूपी पुलिस के जवानों को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस का कहना है कि इस दौरान महिलाओं मे पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस महिलाओं पर भी लाठी से वार कर रही है। लाठीचार्ज में कई महिलाओं को गंभीर चोटे भी आई है। हालांकि, यूपी पुलिस की इस कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस का विरोध किया जा रहा है।

UP News: क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को अंबेडकर प्रतिमा की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस के साथ लोगों का विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस भिड़ंत में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी, जिन पर पुलिस ने लाठियां बरसायीं। बता दें कि इस घटना में कई महिलाओं और कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
UP News: भीम आर्मी चीफ ने ट्वीट
बता दें कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि अंबेडकर नगर में बाबा साहब की मूर्ति के पास नींव खुदाई का विरोध कर रही महिलाओं पर सीएम योगी की पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठियां भांजी। एक तरफ पीएम मोदी महिला सम्मान की बात करते हैं तो दूसरी तरफ यूपी की बीजेपी सरकार में महिलाओं का सम्मान लाठियों से पीटकर करती है। कथनी और करनी का सच सामने है….
यह भी पढ़ें:
- मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 कार में भिड़ंत; 4 लोगों की मौत, 4 घायल
- Mathura Fire: यूपी में डबल अग्निकांड! होटल और कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी आग, 2 लोगों की मौत, कई घायल