बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाओं और अपने अभिनय से जलवा बिखेर सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी लव लाइफ को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं अपनी शादी की खबरों की अटकलों पर भी वह हमेशा इंकार करते हुए नजर आई हैं। हालांकि अब कुछ तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये राज ज्यादा दिनों तक राज नहीं रहने वाला है।

दरअसल, प्रियंका अमेरिका के मशहूर डॉजर्स स्टेडियम में अपने तथाकथित प्रेमी निक जोनास के साथ नज़र आईं। ये वीडियो एक फैन ने बना लिया वर्ना इस जगह से प्रियंका ने कोई तस्वीर साझा नहीं की थी।

इस वीडियो में प्रियंका और निक एकसाथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सिर्फ एक वीडियो पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं ऐसा नहीं है। इस मैच के बाद प्रियंका और निक एकसाथ एक बोट पर पार्टी करते नज़र आए और इन तस्वीरों में निक और प्रियंका काफी करीब नज़र आ रहे थे।

ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बाहर नज़र आए हैं। साल 2017 में निक और प्रियंका एक रेड कार्पेट इवेंट पर बतौर डेट एकसाथ आए थे। हालांकि बाद में प्रियंका ने इस ‘डेट’ को एक हल्का फुल्का मज़ाक बता कर खारिज कर दिया था।

वैसे आपको बता दें कि निक जोनास एक अमेरिकी गायक और अभिनेता हैं और सिर्फ 25 साल के निक कई हॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं।