Mulayam Singh Yadav Health Update: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की तबीयत रविवार रात चिंताजनक हो गई थी। मेदांता अस्पताल से मिली सूत्रों के हवाले से खबर के अनुसार डॉक्टरों का कहना था कि संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया है और ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि ऑक्सीजन लेवल अब फिर से मेंटेन हो गया है, बीपी की समस्या में भी अब सुधार हो गया है। जानकारी अनुसार रविवार रात मुलायम सिंह यादव का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। तब बीपी की भी समस्या थी। मुलायाम सिंह यादव को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया, उनकी स्थिति की लगातार मॉनिटिरिंग की जा रही है।
मुलायम सिंह की तबीयत खराब होने की खबर से कई राजनीतिक नेता द्वारा उनका हालचाल लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

Mulayam Singh Yadav Health Update: पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन किया। मुलायम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी जरूरी होगा वे करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अखिलेश को फोन किया और मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर यह बात कही।
राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने अखिलेश से फोन पर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में बात है और भगवान से मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार के माध्यम से मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पता चला और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर मुलायम सिंह जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”
संबंधित खबरें:
- Mulayam Singh Yadav की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट
- UP Election 2022 में वोट डालने पहुंचे Mulayam Singh Yadav, Jaswantnagar में किया मतदान