Bike Ride With Ox: इंसान ने अपनी सुविधा के लिए तमाम तरह के यातायात के साधनों का आविष्कार किया है। पुराने समय में जहां इंसान के पास कोई साधन नहीं था तो वह पैदल यात्रा पर निकल जाता है। मगर आज के समय में इंसान ने हवाई जहाज से लेकर कार, बाइक हर चीज यात्रा करने के लिए बना ली है।

हालांकि, इंसानों ने अपने साथ-साथ सामान और जानवर ले जाने के लिए अलग से साधन बनाए हैं। मगर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बैल बाइक की सवारी करता दिख रहा है। वीडियो में पीछे की सीट पर बैल बैठा हुआ है, जबकि आगे एक शख्स बाइक चला रहा है।
Bike Ride With Ox: बाइक पर आराम से बैठा बैल

दुनिया में कब क्या अजब-गजब घटित हो जाए ये किसी को नहीं पता। पहले जमाने में लोग बैलगाड़ी की सवारी करते थे। मगर आज के समय में खुद बैल बाइक की सवारी कर रहा है।
बैल का बाइक की सवारी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को देखकर एक पल को तो आपका सर चकरा जाएगा कि भला बैल कैसे छोटी सी बाइक पर बैठ कर सफर कर सकता है। मगर ये बिल्कुल सच है। बाइक पर एक शख्स अपने बैल को बिठाकर ले जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि इतना बड़ा जानवर आसानी से बाइक की सीट पर फिट भी हो गया है।
Bike Ride With Ox: बाइक राइड का मजा ले रहा बैल
इस वीडियो में बैल के पैरों को रस्सी से बांध ऐसी व्यवस्था की गई है कि वह बैठ कर सवारी कर सके। वहीं, दूसरी ओर बैल को भी इसमें कोई आपत्ति होती नजर नहीं आ रही है, वह भी मजे से बाइक राइड का आनंद ले रहा है। बैल बाइक पर बैठ कर चारों तरफ देख रहा है और बड़ी शांति से बैठकर सफर का मजा ले रहा है।
यह भी पढ़ें:
- Three-Eyed Kitten: कभी देखी है तीन आंखों वाली बिल्ली? देखकर हो जाएंगे हैरान…
- UP News: तीसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बनाया मुर्गा, जानें आगे क्या हुआ…