Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फैन्स को खुशखबरी दी है। सोनम ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर करते हुए अपने मां बनने की खबर दी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर बधाई दी जा रही है। एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब पेरेंट्स बन गए हैं और सोनम ने एक प्यारे से बेबी बॉय को जन्म दिया है।
सोनम कपूर के बेटे के जन्म लेने के साथ ही कपूर खानदान में किलकारियां गूंज उठी है। हर तरफ खुशियों का माहौल है। इस बीच सोनम के पापा अनिल कपूर अपने नाती के जन्म से बहुत खुश है, उन्होंने ग्रैंड पेरेंट्स बन कर बेबी के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है। अनिल कपूर ने इस नोट को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।
Sonam Kapoor: गर्व और खुशी से भरे अनिल कपूर
अनिल कपूर ने लिखा कि 20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है। हमारा दिल गर्व और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है। इस नोट को उन्होंने अपने और अपनी पत्नी सुनीता के नाम के साथ-साथ, आनंद के पेरेंट्स- हरीश और प्रिया आहूजा के तरफ से साइन किया।
अनिल ने लिखा कि खुशी में सराबोर ग्रैंड पेरेंट्स। अपने नोट में अनिल कपूर ने एक्साइटेड आंटी और अंकल के लिए अपनी छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी, बेटे हर्षवर्धन कपूर और आनंद के भाई अनंत आहूजा का नाम लिखा।
करीना कपूर और नीतू कपूर ने Sonam Kapoor को दी बधाई
सोनम कपूर की डिलीवरी पर नीतू कपूर ने सोनम और आनंद के जरिए जारी किए गए एक पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। इस स्क्रीनशॉट में लिखा है कि 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। इस जर्नी में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद।
ये केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी यहां से हमेशा के लिए बदल जाएगी। रणबीर कपूर की मां ने सोनम और आनंद को तो बधाई दी ही साथ ही नाना-नानी बने अनिल कपूर और सुनीता कपूर को भी इसके लिए बधाई दी है।
सोनम कपूर के मां बनने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया पर सोनम के मां बनने की खबर से करीना कपूर से लेकर फराह खान तक सभी बहुत खुश हैं। जहां करीना ने सोनम और उनके पति आनंद की फोटो शेयर कर नए पेरेंट्स को बधाई दी तो वहीं, फराह ने भी नए पेरेंट्स को मुबारकबाद दी।
मुंबई में हैं Sonam Kapoor
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर लंदन से मुंबई डिलीवरी के सिलसिले में ही लौटी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह बच्चे के जन्म के बाद 6 महीने माता-पिता के साथ ही रहेंगी और फिर वापस दिल्ली या लंदन लौट जाएंगी।
यह भी पढ़ें: