पंजाब के CM Bhagwant Mann गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें, यह सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी है। इनकी ये शादी बेहद सादगी से हो रही है जिसका आयोजन चंडीगढ़ में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी में बहुत खास लोग ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस शादी में शिरकत करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल भी कल चंडीगढ़ जाएंगे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे।
CM Bhagwant Mann का 6 साल पहले हो चुका है तलाक
दरअसल, सीएम भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से छह साल पहले तलाक हो चुका है। पत्नी इंद्रजीत कौर अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। साल 2016 में तलाक के कुछ दिनों बाद ही वो अपने बच्चों के साथ वहां शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, सीएम भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में इनके दोनों बच्चे भी आए थे।
मां और बहन की मर्जी से हो रही शादी
सीएम मान की मां हरपाल की ख्वाहिश थी कि वो दोबारा अपना घर बसा लें। सीएम की मां और बहन ने खुद ही लड़की पसंद की है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत सिंह उनके परिवार को काफी करीब से जानती हैं। यह दोनों भी एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। भगवंत मान की मां लड़की को काफी पसंद करती हैं। दरअसल, सीएम भगवंत मान की मंगेतर गुरप्रीत सिंह पेशे से डॉक्टर हैं।
भगवंत मान साल 2011 में राजनीति में आए थे जिसके बाद साल 2014 में वो सांगरूर से सांसद चुने गए। उस समय इनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी इनके साथ प्रचार में नजर आ रही थी और इसी के कुछ समय बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
भगवंत मान ने साल 2019 में सांगरूर से चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2022 में इन्होंने AAP के साथ जुड़कर सीएम पद के लिए नामांकन किया और भारी बहुमत से सीएम का पद हासिल किया। 16 मार्च को भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ ली थी।
संबंधित खबरें:
CM केजरीवाल ने किया Delhi Shopping Festival का ऐलान, इन चीजों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट