HPBOSE HP Board 10th Result 2022 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज सुबह 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि परीक्षा का परिणाम 87.5 फीसदी रहा। इस बार परीक्षा में 90375 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 78573 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
HPBOSE HP Board 10th Result 2022 : ऐसे चेक देखें अपना रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी hpbose.org पर जाएं।
फिर होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
आपका HPBOSE 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
HPBOSE HP Board 10th Result 2022 : कौन हैं इस बारे के टॉपर
बता दें कि मंडी की प्रिंयका और दिवांगी ने मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों ने 99 फीसदी अंक (693/700) हासिल किए हैं। प्रिंयका सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी मंडी की छात्रा हैं।
वहीं दिवांगी एंगलो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की छात्रा हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने प्रिंयका और दिवांगी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे बिलासपुर जिले के सरस्वती विद्या मंदिर हटवार के छात्र आदित्य सांख्यान ने 98.86 फीसदी (692/700) अंक हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें…
Assam 12th Board Result 2022: असम बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट