Draupadi Murmu: एनडीए ने अपनी तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के रूप में नॉमिनेशन पेपर पर सिग्नेचर किए गए। मुर्मू के नामांकन पत्र के पहले प्रस्तावक मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बने। उन्होंने ने ट्वीट कर बताया कि, ‘यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजतीय समाज की पहली और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन में पहले समर्थक के तौर पर मुझे हस्ताक्षर करने का मौका मिला।’
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का संसद भवन में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव और गिरिराज सिंह और बीजद नेता डॉ. सस्मित पात्रा भी संसद भवन पहुंच चुके है।
Draupadi Murmu: आंध्र प्रदेश के सीएम ने किया मुर्मू का समर्थन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSRCP के नेता जगन मोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का एलान किया है। हालांकि वो खुद मुर्मू के नॉमिनेशन के समय उपस्थित नहीं होंगे, लेकिन उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद विजय साई रेड्डी और लोकसभा के नेता मिथुन रेड्डी उपस्थित रहेंगे।
Draupadi Murmu: पीएम मोदी से मिली द्रौपदी मुर्मू
अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू पीएम मोदी से गुरुवार को मिलने पहुंची। पीएम के साथ- साथ मुर्मू ने राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिली। जेपी नड्डा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की और नड्डा मुर्मू के लिए समर्थन जुटाने के लिए देशभर में दौरा करेंगे।
संबंधित खबरें: