Hyderabad: हैदराबाद के जुबली हील्स में हैवानियत की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ दरिंदों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। 17 साल की लड़की के साथ उस वक्त ये घटना हुई जब वो पार्टी से घर लौट रही थी। चार लोगों ने लड़की के साथ कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस ने उस कार को कब्जे में ले लिया है जिस में लड़की का रेप हुआ था।
Hyderabad: घटना की जानकारी के बाद परिवार ने दर्ज कराया केस
हैदराबाद की ये सामूहिक दुष्कर्म की घटना 28 मई की है। जब देर रात 17 साल की लड़की पब से पार्टी कर घर लौट रही थी। इस घटना के बाद नाबालिग के परिवार वालों ने ‘महिलाओं के साथ अभद्रता’ का केस थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद घरवालों ने नाबालिग की गर्दन पर चोट के निशान देखे। जिसके बाद परिवार को शक हुआ।
लड़की से पूछने पर उसने घर वालों को पूरी वारदात के बारे में बताया। लड़की की इस शिकायत के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के अंर्तगत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक अब तक तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद आरोपियों ने लड़की को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया। उस समय कार में तीन लड़के पहले से मौजूद थे। लड़की को बैठाने के बाद आरोपियों ने किसी सुनसान जगह पर कार रोक कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
संबंधित खबरें: